Home देश कोविड केयर सेंटर में नाबालिग से अश्लील हरकतें

कोविड केयर सेंटर में नाबालिग से अश्लील हरकतें

538
0

नईदिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में कोविड केयर सेंटर में इलाज करवा रही 14 साल की मरीज के साथ वॉशरूम में कोरोना पेशेंट द्वारा यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। जब लड़की का यौन उत्पीडऩ हो रहा था तो उसका साथी लड़की की वीडियो बना रहा था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 15 जुलाई की है। पुलिस ने बताया कि लड़की और आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपने एक रिश्तेदार को अपनी आपबीती सुनाई, जिसका इलाज भी केयर सेंटर में चल रहा था। इस मामले की सूचना आईटीबीपी के एक अधिकारी को दी गई, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here