Home छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के नए भवन का उद्घाटन किया मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह...

वक्फ बोर्ड के नए भवन का उद्घाटन किया मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह ने

688
0

रायपुर .स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने आज यहां कलेक्टर चौक, डॉ. अम्बेडकर मूर्ति के सामने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के नए कार्यालय का उद्घाटन किया.इस अवसर पर कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. जहिर उद्दीन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
डॉ. प्रेमसाय सिंह ने नए कार्यालय का अवलोकन करने के पश्चात बधाई एवं शुभकामना दी.इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने डॉ. प्रेमसाय सिंह को बताया कि बोर्ड का गठन वर्ष 2006 में किया गया. बोर्ड का उद्देश्य वक्फ (दान) की गई सम्पत्तियों की देखरेख और रखरखाव का कार्य करना है.मस्जिदों, कब्रिस्तान, दरगाह आदि की देखभाल, मुतवल्ली की नियुक्ति आम राय से होती है.वक्फ संपत्ति के संबंध में उच्च न्यायालय में 60 प्रकरण लम्बित हैं. प्रदेश में वक्फ    बो की   संपत्तियों  का   सर्वेक्षण भी  लम्बे समय से जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here