Home छत्तीसगढ़ अज्ञात बीमारी के कारण मेंड़पार गांव में तीन दर्जन से अधिक गायों...

अज्ञात बीमारी के कारण मेंड़पार गांव में तीन दर्जन से अधिक गायों की मौत

485
0

मचा हड़कंप, जर्जर पुराने भवन में रखा गया था गायों को

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर के मेड़पार बाजार पुराना ग्राम पंचायत भवन में रखी 120 गाय में से लगभग 50 की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि तखतपुर विकास अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़पार बाजार में गौठान नहीं होने के कारण वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते ग्राम पंचायत के पुराने जर्जर भवन के ग्राउंड को गौठान बनाया गया था, जिसमें लगभग 120 मवेशियों को रखा गया था, जिसमें से करीब 50 गायों की अचानक मृत्यु हो गई है, ग्राम पंचायत के ग्रामीण विनोद धृतलहरे ने बताया, कि उसके तीन मवेशियों को कल यहीं पर रखा गया था, उनकी भी मृत्यु हो गई है, सरपंच ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, सुबह-सुबह यह जानकारी आने के बाद सभी अधिकारी मौके के लिए रवाना हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here