Home देश 24 घंटे में 48916 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या...

24 घंटे में 48916 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 13 लाख के पार

461
0
file photo

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,916 नए मामले सामने आए और 757 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48,916 नए मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 हो गई है, जिनमें से 4,56,071 सक्रिय मामले हैं, 8,49,432 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here