रायपुर। छत्तीसगढ़ में 95 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने रात साढ़े 10 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि अभी-अभी दुर्ग जिले से 46, राजनांदगांव से 14, रायपुर से 11 और कोरबा से 11, बिलासपुर से 6,रायगढ़ से 5 और बलरामपुर से 2 मरीजों की पहचान हुई है। इससे पहले देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 249 कोरोना मरीजों की पहचान होने की जानकारी दी थी। इनमें रायपुर से 123,दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर से 13, जांजगीर चांपा से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़, बलोदाबाजार, राजनांदगांव और जशपुर से 4- 4, कबीरधाम से 2, कोरबा और नारायणपुर से 1-1 मरीज की पहचान हुई थी। इस तरह से शनिवार को अब तक कुल 344 मरीजों की पहचान हो चुकी है। रायपुर में आज कुल 134 मरीजों की पहचान हुई है। आज तीन लोगों की मौत हुई है। आज 116 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक कुल 7182 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 4683 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 39 मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में एक्टिव केस 2460 हो चुके हैं।



