जांजगीर चांपा। जिले में कच्ची शराब की बढती खपत और अवैध बिक्री को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कारवाई के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को पामगढ पुलिस ने हाथ भट्ठी से बने महुआ के कच्ची शराब की तस्कर को पकडने में सफलता हासिल की है और एक आरोपी से 90 लीटर कच्ची शराब और बाईक जब्त किया है।
पामगढ थाना के डोंगा कोहरौद गांव के पास पुलिस ने एस संदिग्ध बाईक सवार को रोक कर उसकी तलाशी ली। बाईक सवार के पास 90 लीटर कच्ची शराब जब्त हुआ है। पुलिस ने मुताबिक शराब हाथ भट्ठी महुआ से निकाला गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान राम कृष्ण गोंढ के रुप में किया है जो जांजगीर थाना के बनारी गांव का रहने वाला है। आरोपी अपनी बाईक में दो बोरी बांधा हुआ था और कच्ची शराब को छोटे छोटे प्लास्टिक के थैले में बाँध कर ला रहा था।
पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत 9 हजार के साथ बजाज प्लेटिना बाईक जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की है। कारवाई के दौरान पामगढ थाना से थाना प्रभारी उप निरीक्षक आरएल टोंडे,सउनि बीएस लकडा,आर.महेंद्र राज, राजेश कश्यप और भुवनेश्वर पटेल शामिल रहे।



