रायपुर। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 245 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2646 हो गई है जिसमें रायपुर के ही 1252 एक्टिव केस शामिल हैं। इसके साथ ही आज दो मौत की पुष्टि भी की गई है। जिससे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 45 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को मिले 245 मरीजों में रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 5, बेमेतरा कबीरधाम से 4-4, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कोरिया, बस्तर और कांकेर से 2-2, रायगढ़, बालोद और सरगुजा से 1-1 मरीज मिले हैं। टोटल पाजिटिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 7863 हो गई है,वही अब तक 5172 संक्रमित मरीज पूर्ण रुप से स्वस्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है।





