Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में दिनभर में मिले 362 कोरोना संक्रमित , देर रात 117...

प्रदेश में दिनभर में मिले 362 कोरोना संक्रमित , देर रात 117 मरीजों की पहचान, एक्टिव केस अब 2763

504
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 117 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें रायपुर जिले से 91, बिलासपुर से 22,गरियाबंद से 2,बालोद से 1 और कबीरधाम से 1 मरीज की पहचान हुई है। इस तरह से देर शाम मिले 245 मरीजों को मिलाकर सोमवार रात 11 बजे तक कुल 362 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने रात 11 बजे की स्थिति में अपडेटेड बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले देर शाम जारी बुलेटिन में प्रदेश में आज दो मौत की पुष्टि भी की गई थी।

साथ ही रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 5, बेमेतरा कबीरधाम से 4-4, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कोरिया, बस्तर और कांकेर से 2-2, रायगढ़, बालोद और सरगुजा से 1-1 मरीज मिलने की जानकारी दी गई थी। आज 228 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज केवल रायपुर जिले से 179 केस सामने आए हैं। अब तक के आंकड़े को गौर करें तो छत्तीसगढ़ में कुल 7980 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5172 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 45 मौत हो चुकी है। टोटल एक्टिव केस 2763 हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here