रायपुर (इंडिया न्यूज़ रूम):- 29 से 31 जुलाई तक रायपुर के 5 अलग अलग स्थानों पर कोरोना के परीक्षण की व्यवस्था की गई है , ये व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क है जिनको भी किसी तरह के लक्षण कोरोना के महसूस हो रहे हों कृपया जांच करवा के तसल्ली से अपना संदेह दूर कर लें। समाज मे किसी तरह का भय का वातावरण न निर्मित हो इसके लिये राज्य सरकार स्थानीय निकायों के माध्यम से ऐसे शिविरों का आयोजन दिन प्रतिदिन बढ़ाने की कोशिश कर रही है।



