Home छत्तीसगढ़ सभी मंत्रियों और वीआईपी के बंगलों को किया जा रहा सैनिटाइज, बाहरी...

सभी मंत्रियों और वीआईपी के बंगलों को किया जा रहा सैनिटाइज, बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक

503
0

रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के सिविल लाइन स्थित बंगले में 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब सभी मंत्रियों और वीआईपी बंगले को सेनेटाइज किया जा रहा है। बढ़ते संक्रमणों को चलते सभी मंत्रियों के बंगलों को किया जा रहा सेनेटाइज बढ़ते संक्रमणों को चलते सभी मंत्रियों के बंगलों को किया जा रहा सेनेटाइज। इनमें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत सभी मंत्रियों और वीआईपी बंगलों को सेनेटाइज किया जा रहा है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि मोहन मरकाम के बंगले में 5 संक्रमित मिले हैं। पीएसओ और प्यून भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहन मरकाम के भाई भी संक्रमित पाए गए हैं। इसलिए ऐहतियातन अब मंत्रियों के बंगलों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here