Home छत्तीसगढ़ पूनम सचदेवा आत्महत्या मामले में पति के खिलाफ अपराध दर्ज

पूनम सचदेवा आत्महत्या मामले में पति के खिलाफ अपराध दर्ज

445
0

दूसरी महिला से संबंध के चलते पति करता था शारीरिक व मानसिकरुप से प्रताडि़त

रायपुर। पूनम सचदेव आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति के खिलाफ दूसरी महिला से अवैध संबंध व पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने के चलते दबाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञातव्य हो कि 27 जुलाई को लखवानी बिल्ड़ीग गली 2 कटोरातालाब में पूनम सचदेवा 33 वर्ष ने अपने दुपट्टे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था,इस मामले में मृतिका के परिजनों ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि विवाह के बाद से ही पति रविवाधवानी 39 वर्ष मृतिका को शारीरिक व मानसिंक रुप से प्रताडि़त करता था व आरोपी का अपने रिस्तेदारी में एक महिला के साथ अवैध संबंध था।

जिसके चलते वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद कर मारपीट करता था,इसी बात को लेकर मृतिका व उसके पति के बीच आये दिन विवाद होते रहता था जिसके चलते वह खुदकुशी जैसी कदम उठा लिया। मृतिका का शादी 14 फरवरी 2009 में हुई थी जिसके बाद उसकी एक 10 वर्ष की बेटी है उसके साथ भी पति दुरव्यहार करता था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here