रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश भर में 229 मरीज मिले हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2831 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दो मौत की पुष्टि की है। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग और एक 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। आज मिले 229 नए मरीजों में रायपुर से 98, राजनांदगांव से 59, बिलासपुर से 15, बलौदाबाजार से 14, दुर्ग से 13, सूरजपुर से 9, कोंडागांव से 4, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़ और बस्तर से 3-3, धमतरी से 2, कबीरधाम, कोरबा और सरगुजा से 1-1 मरीज मिले हैं। 




