Home देश आठ रुपये 36 पैसे तक कम हुए डीजल के दाम: केजरीवाल

आठ रुपये 36 पैसे तक कम हुए डीजल के दाम: केजरीवाल

489
0

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की कैबिनेट ने आज ये फैसला किया है कि डीज़ल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत किया जाए। इससे दिल्ली में डीज़ल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे, और 82 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीज़ल 73.64 रुपये में मिलेगा।
इसके अलावा केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में 2-3 दिन पहले लॉन्च किए जॉब पोर्टल पर अब तक करीब 7,577 कंपनियों ने रजिस्टर किया है और 2,04,785 नौकरियों के विज्ञापन दिए गए हैं। मैं आने वाले दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारियों से मिलूंगा और अगर उनकी और भी कोई समस्या होगी तो उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here