Home देश उग्रवादियों के हमले में असम रायफल्स के 3 जवान शहीद, 4 की...

उग्रवादियों के हमले में असम रायफल्स के 3 जवान शहीद, 4 की हालत नाजुक

404
0
demo pic

नईदिल्ली। मणिपुर में सेना की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है. इस हमले में 3 शहीद हो गए हैं और 4 की हालत नाजुक है. रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सीमा से लगे चंदेल में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन कर्मी शहीद हो गए और चार लोग घायल हैं.
रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की. इम्फाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में इंफोर्समेंट भेजी गई है. बताया गया कि घायल सैनिकों को इंफाल पश्चिम जिला स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here