बिलासपुर। पुलिस द्वारा की जारी सरप्राईज चेकिंग के दौरान शनिचरी में गुरूवार को एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चार अन्य युवकों को भी पकड़कर उनके पास से तीन देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया वहीं एक अन्य मामलें में भी एक युवक को देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेंज में लॉक डाउन के दौरान हो रहे चोरी , लूट ,जैसी घटनाएं होती आ रही है जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज दीपाशु काबरा के द्वारा चेकिंग पांइट लगाकर संदिग्धों पर और बाहरी जिले से आने जाने वाले गाडिय़ों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओमप्रकाश शर्मा के द्वारा सभी सी.एस.पी. व थाना प्रभारियों को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कलीम खान के द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग जगहो पर सरप्राइज चेकिंग की जाती है इसी के तहत गुरूवार को शनिचरी में चेकिंग पॉइट में निरीक्षक सुनील तिर्की , उपनिरीक्षक एच.आर. सिदार , सलनि शिव चंद्रा ,आर . संदीप शर्मा गोकुल जांगडे ,अफ ाक , खान ,राजेश नारंग,राजेश यादव इमरान खान ,अजय साहू के द्वारा वाहनों का चेकिंग के बिना मास्क कार्यवाही किया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक शैलेष कोहली पिता प्रभुदयाल कमल उम्र 18 वर्ष साकिन बिसुनगढ़ जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश को संदिग्ध अवस्था में पाया गया पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा जिसकी तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा व 01 जिन्दा कारतूश बरामद कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पकड़े गए युवक शैलेष ने पुछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि अपने अन्य दो साथी राहूल कुमार पिता कमलेश कुमार उग्र 19 वर्ष ग्राम बिसुनगढ़ एवं सुनील कमल पिता तेज सिंह कमल उम्र 18 वर्ष साकिन बिसुनगढ़ जिला कन्नौज जो भारतीय नगर में है उनके पास दो देशी कट्टा है व सुजीत कुमार पिता स्व. श्याम नारायण शुक्ला उम्र 34 साल साकिन मजनाई पुरे सुबेदार थाना ईनायत नगर जिला आयोध्या उत्तर प्रदेश हाल मुकाम यदुनंदन नगर महाराणा प्रताप नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर को दो माह पहले लवकुश तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 27 साल साकिन आरवी ग्रीन विहार कालोनी यदुनंद नगर तिफ रा बिलासपुर को दिया था । आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तारर कर उनके पास से देशी कट्टा व कारतूस जप्त किया है तथा सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं एक अन्य मामलें में भी पुलिस ने कतियापारा में शनि चौधरी पिता आकाश चौधरी से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है ।



