Home छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभावित

विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभावित

739
0
  • पांच दिवसीय सत्र में प्रश्र करने व जवाब देने वाले सदस्य होंगे शामिल
  • कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शेष सदस्यों की उपस्थिति नहीं होगी अनिवार्य

रायपुर। राज्य में व्याप्त कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में संभावित है। बताया जाता है कि संक्रमण के मद्देनजर इस सत्र में केवल प्रश्रकर्ता और जवाब देने वाले विधायक ही शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज अगस्त के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। राज्य में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मद्देनजर व सुरक्षा के लिहाज से मंत्रालय व संचालनालय तक को बंद कर दिया गया है।

जिले में चल रहे लॉकडाउन के मध्य केवल आपातकालीन सेवाओं को ही जारी रखा गया है। शेष व्यापार-व्यवसाय, शासकीय, निजी कार्यालय, फैक्ट्री आदि पूरी तरह से बंद है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि विधानसभा में भी सदस्यों की संख्या को सीमित करने के उद्देश्य से केवल चुनिंदा विधायकों को ही सत्र में शामिल होने दिया जाएगा। इनमें केवल वही सदस्य शामिल होंगे जिनके प्रश्र लगे हैं और जिन्हें सदन में जवाब देना है। यह सत्र पांच दिवसीय हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here