Home छत्तीसगढ़ फार्म हाउस के गॉर्ड का शव मिला…. मौत की वजह स्पष्ट नहीं,...

फार्म हाउस के गॉर्ड का शव मिला…. मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

552
0
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूं डहर चौक के पहले एक सड़ी गली लाश मिली। जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि ये लाश 3 तीन दिन पुरानी हैं। जिसकी शिनाख्त की जा रही हैं।

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित ग्राम फूंडहर के पास आज एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक की मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तेलीबांधा थाना में आम लोगों ने सूचना दी कि ग्राम फूंडहर के पास झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सुधीर चंद्रवंशी 45 वर्ष के रूप में की। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी मौत हुए दो-तीन दिन हो चुके है। मृतक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है और विगत कई सालों से वो एक प्राइवेट फार्म हाउस में गार्ड का काम करता था। फिलहाल मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here