Home छत्तीसगढ़ छग विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र 25 से

छग विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र 25 से

476
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक चलेगी। विधानसभा सचिवालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है।  सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त मंगलवार से प्रारंभ होगा और 28 अगस्त शुक्रवार को समाप्त होगा। चार दिवसीय इस विधानसभा सत्र के चारों दिन प्रश्रकाल ही चलेगा। विधानसभा में इस बार केवल उन्हीं सदस्यों की उपस्थिति होगी जिनके प्रश्र लगे हैं और ऐसे सदस्य जिन्हें सदन में अपना उत्तर प्रस्तुत करना है, उपस्थित रहेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अन्य सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here