जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कुड़कानार चौक से पुलिस ने अवैध रूप से 21 मवेशियों का परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों के विरूध्द पशू क्रूरता अधिनियम की धारा 4,6,10 और 11 (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायालय में पेश कर रिमांड में भेज दिया है। बस्तर थाना के टीआई सुरेंद्र बघेल ने बताया कि बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक से कुछ लोग अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करते हुए रायपुर से हैदराबाद ले जा रहे हैं।
मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुड़कानार चौक में नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने रायपुर की ओर से आ रही एक ट्रक क्रमांक सीजी 17 केएस 3935 को रोककर वाहन में सवार तीन लोगों से पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक से अवैध रूप से 21 मवेशी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन करने वाले तीनों आरोपी पारस राम पटेल निवासी बलौदाबाजार, मनीष साहू निवासी राजेन्द्रनगर वार्ड जगदलपुर, किशन पटेल निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। वही पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस बताया कि इन मवेशियों को हैराबाद के बूचडखाना ले जा रहे थे।



