Home छत्तीसगढ़ कोरोना पीडि़त किन्नर की मौत

कोरोना पीडि़त किन्नर की मौत

553
0
demo pic

रायपुर। कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुके राजधानी रायपुर में हर दिन कम से कम एक संक्रमित की मौत हो रही है। इसी कड़ी में रविवार को एक कोरोना संक्रमित किन्नर की मौत हो गई। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
राजधानी के गुरूनानक चौक वार्ड क्रमांक 36 में रविवार को कोरोना संक्रमित एक किन्नर की मौत हो गई। ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र में किन्नरों की बस्ती है। जहां अब तक कोरोना संक्रमण नही पहुंचा था किंतु अब एक की मौत होने के बाद लोगों में दहशत है। इधर मौत की जानकारी मिलने के बाद रायपुर नगर निगम की टीम ने पूरी बस्ती में चुना ब्लीचिंग का छिड़काव किया तथा सेनिटाइजर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here