Home देश बड़ी खबर- सुशांत के पिता ने की CBI जांच की मांग, CM...

बड़ी खबर- सुशांत के पिता ने की CBI जांच की मांग, CM नीतीश ने DGP को दिया बड़ा निर्देश

505
0

पटना:-बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने बेटे और मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस सीबीआई से कराने की मांग की है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को सीबीआई जांच कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दे दिया है।

सीएम नीतीश का डीजीपी को आदेश
सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को निर्देश दिया है कि वो सुशांत के केस में CBI जांच से जुड़ी कार्रवाई जल्द शुरू करें। ताकि केस को सीबीआई के हवाले किया जा सके।

सुशांत के पिता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की बात
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। केके सिंह ने सीएम नीतीश से कहा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस की जांच सीबीआई के हवाले करें।

पक्ष-विपक्ष की भी CBI जांच की मांग
सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की मौत के केस में अब बिहार का सत्तापक्ष और विपक्ष एक मंच पर आता दिख रहा है। इसी कड़ी में LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखा है और सीबीआई जांच (cbi investigation) कराने की मांग की है। देखिए चिराग पासवान की ये चिट्ठी…

चिराग पासवान ने अपने इस खत में लिखा है कि आज सरकार के पास मौका है क्योंकि बिहार में दर्ज FIR के आधार पर मामले को सीबीआई को सौंपा जा सकता है। चिराग ने ये भी लिखा है कि IPS विनय तिवारी के साथ हुई घटना की शिकायत भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से करनी चाहिए। चिराग के मुताबिक सुशांत की भाभी (SSR Death Case) ने बताया है कि 5 अगस्त को सप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, सुशांत केस को पटना से मुंबई ट्रान्सफर करने के सम्बंध में उससे पहले सीबीआई जाँच की सिफारिश बिहार सरकार को कर देनी चाहिए।

बीजेपी ने भी की CBI जांच की मांग
इधर बीजेपी (bjp with sushant singh rajput) की तरफ से भी ठीक यही मांग उठ रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने ट्वीट किया है कि ‘स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना की लड़ाई छोड़कर अब सिर्फ एक काम में व्यस्त है कि सुशांत हत्याकांड के साक्ष्यों (Evidence) को नष्ट किया जाए। अब बहुत हो गया। मैं आग्रह करता हूँ बिहार के CM श्री नीतीश कुमार जी से की सुशांत के पिता की इच्छा, CBI जांच की आज सिफारिश करें।’
देखिए विवेक ठाकुर का ये ट्वीट…

पूर्व CM जीतन राम मांझी ने भी की CBI जांच की मांग
बिहार में विपक्षी पार्टी HAM के नेता और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (ham with sushant singh rajput) ने भी महाराष्ट्र सरकार की जांच पर सवाल उठाए हैं। मांझी ने भी सुशांत की मौत के केस की सीबीआई जांच की मांग की है। मांझी ने ट्वीट किया है कि ‘@CMOMaharashtraआपने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जाँच जिस परमवीर सिंह को सौंपी है वह खुद ही कितने बड़े दागी है उसका चिठ्ठा आप इस रिपोर्ट में पढ सकते हैं।आग्रह है उक्त मामले की जाँच की जवाबदेही @CBItweetsको सौंपने का आदेश दें।’
देखिए जीतन राम मांझी का ये ट्वीट…

सीएम नीतीश पहले से ही महाराष्ट्र सरकार से नाराज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो सोमवार को ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। IPS विनय तिवारी के मामले में सीएम नीतीश ने साफ कहा कि जो भी हुआ वो ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here