रायपुर । दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 5 किलों 8 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला व खरोरा थाना क्षेत्र पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बीति रात एक व्यक्ति द्वारा एक्टीवा वाहन से गांजा लेकर आने की सूचना पर उरला पुलिस ने सरोरा शनि मंदिर के पास सोमवार को रात्रि 12.30 मिनट पर एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एमबी 1002 से आ रहे व्यक्ति को रोककर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद सईद 47 वर्ष पिता मोहम्मद सरीफ निवासी झंडा चौक संजय नगर टिकरापारा बताया। एक्टी की डिक्टी में तलाशी के दौरान अलग-अलग पांच पैकेट में गांजा भरा मिला।
वजन कराने पर 4 किलो 5 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 55 हजार पाये जाने पर गांजा व एक्टीवा वाहन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी तरह खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सारागांव में आशु मोबाईल शॉप के सामने गांजा बेचने ग्राहक का इंतजार करने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर राजू सोनी 47 वर्ष पिता रामअवतार सोनी को एक नीले रंग की झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलों 3 सौ ग्राम गांजा कीमत 12 हजार 7 सौ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 20 के तहत मादक पदार्थ गांजा बेचने के जुर्म में अपराध कायम कर लिया है।



