रायपुर। जिले में नही रुक रही है मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं फिर 2 बाईक चोरी हो जाने की रिपोर्ट अभनपुर व आरंग थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर निवासी मोहित लोहचब 21 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि चंद्राकर बाड़ी के सामने ग्राम कोलर में सोमवार को प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल स्पेलेंडर प्लस क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 8730 को अपने बाड़ी में मकान के सामने खड़ी कर कमरे में जाकर जो गया। मंगलवार की सुबह 5 बजे उठा तब खड़ी की गई स्थान से मोटरसाइकिल गायब थी।
इसी तहत आरंग थाने में ग्राम घोटवानी बोरी थाना दुर्ग निवासी योगेश्वर कुमार वर्मा आयु 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी वर्तमान में आरंग स्थितछावास में रहता है व भिलाई में इंजिनीयर के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा आने-जाने के लिये सीडी डीलक्स सीजी 07 बीडी 8128 मोटरसाइकिल दिया गया। 2 अगस्त को सुबह रसनी के निर्माणधीन अंडर ग्राउन्ड रेलवे ब्रिज के पास काम करवाते समय मोटरसाइकिल रसनी नहर के पास खड़ी करके काम पर चला गया था। वापस आने पर मोटसाइकिल गतव्य स्थान पर नही होने पर आप-पास पता लगाया। नही मिलने पर घटना की सूचना आरंग थाने में मंगवार को दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।



