Home छत्तीसगढ़ नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, कलेक्टर लेंगे फैसला

नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, कलेक्टर लेंगे फैसला

495
0
file photo

रायपुर। लॉकडाउन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल और मंत्रियों के बीच सभी शहरों में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।
बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर सहित कई शहरों की लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही शहरों में व्यापार संचालन के लिए अलग से समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन आगे बढ़ाने का आधिकार सरकार ने जिला कलेक्टर्स को दिया गया है। अब वे ही तय करेंगे कि जिले में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना नए मरीजों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here