Home छत्तीसगढ़ युवक ने लगाई फांसी, कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में था भर्ती,मचा...

युवक ने लगाई फांसी, कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में था भर्ती,मचा हड़कंप

661
0
file photo

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अस्पताल में खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। संक्रमित युवक की इस हरकत के चलते पूरे कोविड अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लॉक कोविड अस्पताल का है। यहा भर्ती एक कोरोना मरीज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक डभरा ब्लॉक के जमगहन गांव का रहने वाला था। उसने जिले के दिव्यांग स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक गुजरात से अपने गांव पहुंचा था, जिसके बाद स्वास्थ्य अमला ने कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद 4 अगस्त को युवक को कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here