Home देश राज्य के अधिकांश शहर-तहसील रेड जोन में

राज्य के अधिकांश शहर-तहसील रेड जोन में

563
0

रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बारफिर से प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसीलों को वर्गवार रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। विभााग द्वारा जारी सूची में राज्य के केवल आधा दर्जन ब्लॉक ही ऑरेंज जोन में है, शेष रेड जोन में आ गए हैं।
विभाग द्वारा जारी सूची में रायपुर जिले के रायपुर शहर, अभनपुर, आरंग, धरसींवा तथा तिल्दा रेड जोन में रखे गए हैं। इसी तरह महासमुंद पिथौरा, बागबाहरा, बसना तथा सराईपाली रेड जोन में है। रेड जोन में शामिल अन्य क्षेत्रों में मैनपुर, राजिम, छूरा, गरियाबंद, देवभाग, बलौदाबाजार, लवन, भाटापारा, बिलाईगढ़, पलारी, कसडोल, सिमगा, धमतरी शहर शामिल है। धमतरी जिले के गुजरा, कुरूद और नगरी वर्तमान में आरेंज जोन में हैं। इसी तरह दुर्ग के धमधा, निकुम, भिलाई शहर, दुर्ग शहर, पाटन, बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला, बालोद, डौंडीलोहारा, डौंडी, गुण्डरदेही, ,राजनांदगावं शहर, मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़, धुमका, खैरागढ़, डोंगरगांव रेड जोन में है। अन्य क्षेत्रों में कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा, पंडरिया, बिलासपुरशहर, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी, बिल्हा, कोरबा जिले का कोरबा शहर, करतला, कटघोरा, पाली, पोंडी उपरोहा, लोरमी, मुंगेली, पथरिया, बरमकेला, सारंगढ़, खरसिंया, लैलुंगा, लोईंग, रायगढ़ शहर, धरमजयगढ़, जांजगीर-चांपा जिले का बम्हनीडीह, ढभरा, जैजैपुर, नवागढ़, पामगढ़, सक्ति, अकलतरा, मालखरौदा रेड जोन में है।
०००

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here