Home छत्तीसगढ़ स्थायी वारंटी कोरोना वार्ड से हुआ फरार, मामला दर्ज

स्थायी वारंटी कोरोना वार्ड से हुआ फरार, मामला दर्ज

541
0

रायपुर। मेकाहारा कोरोना वार्ड से स्थायी वारेंटी फरार हो जाने की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेशनगर खम्हारडीह निवासी गणेश मंडल 24 वर्ष पिता अनिल मंडल को दो आरक्षक अरुण वर्मा व महेन्द्र दिवान खम्हाडीह थाना से न्यायालय के आदेश पर जेल में दाखिल करने के द्वौरान आरोपी द्वारा पिछले डेढ महीने से सर्दी,खांसी होने की बात कहने पर जेल में पदस्थ डाक्टर ने 100 नंबर पर पर्ची बनवाकर 4 अगस्त को शाम 7.30 मेकाहारा के वार्ड 2 में भर्ती किया गया था।

कोरोना वार्ड के पीछे के गेट से आरोपी हडकड़ी निकालकर सुबह 6 अगस्त को 5.30 बजे फरार हो गया। सामने के गेट में दोनों आरक्षक खड़े थे,लेकिन जिस रास्ते से कोरोन के मरीज आते उधर से वह फरार हो गया। मेकाहारा अस्पताल व मौदहापारा के आस-पास क्षेत्रों में हुलिया बताकर पुलिस ने पता किया। लेकिन आरोपी का कही पता नही चला पाया है। वहीं आरोपी की कोरोना जांच रिपोर्ट आज आने वाला है। घटना की रिपोर्ट पर मौदहापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 224 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here