Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों के 5 जनमिलिशिया सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलियों के 5 जनमिलिशिया सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण

517
0

सुकमा। जिले के कोंटा सीआरपीएफ तथा सुकमा पुलिस के संयुक्त प्रयासों एवं नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पांच जनमिलिशिया सदस्यों ने सीआरपीएफ 219 बटालियन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी गलत कार्य में शामिल नहीं होंगे।
शुक्रवार को नक्सलियों के संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए राजीव कुमार ठाकुर पुलिस उप महानिरीक्षक कोंटा रेंज व 219 बटालियन के कमाण्डेन्ट अनिल कुमार, सुनील वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा कृष्ण पटेल एवं थाना प्रभारी कोंटा शिवानंद सिंह के समक्ष कट्टम गणेश, सुन्नम लच्छा, कवासी श्रीनू, कट्टम रमा, मुचाकी सोमे ने आत्म समर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित सदस्यों ने ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी गलत कार्य में वे नक्सलियों का साथ नहीं देंगे।

इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव ठाकुर ने आत्मसमर्पित सदस्यों को हिंसा रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुडने पर बधाई दी तथा यह भी बोले कि आपके प्रत्येक समस्या का निदान और आपकी भलाई के लिए हम सदैव तत्पर हैं और रहेंगे, कभी भी किसी भी समय आप हमसे किसी भी प्रकार की सेवा ले सकते हैं, हम हमेशा आपका सहयोग करेंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील वर्मा ने कहा कि सुकमा पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए तैयार हैं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप लोगों या तो सीआरपीएफ कैम्प या पुलिस चौकी कोंटा में लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज या बता सकते हैं। आत्मसमर्पित सदस्यों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि उक्त सदस्यों के आत्मसमर्पण करने से यह स्पष्ट होता है कि सुकमा में अमन चैन लौट रही है, और आने वाला समय बहुत सुखद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here