Home छत्तीसगढ़ प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, सामाजिक गतिरोध बना वजह…. अकलतरा के ग्राम...

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, सामाजिक गतिरोध बना वजह…. अकलतरा के ग्राम सांकर का मामला

616
0

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम सांकर के खलिहान में मौजूद एक पेड़ में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकर के ही रहने वाला 28 वर्षीय संजय यादव और युवती मीना मरावी 18 वर्ष ग्राम फरहदा निवासी है। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन सामाजिक गतिरोध के कारण वे विवाह नहीं कर पा रहे थे और उन्हें समाज परिवार से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने यह आशंका जताई है कि मौत का कारण सामाजिक गतिरोध हो सकता है। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here