Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष

461
0
ओलंपिक संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं...आज कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होना है....चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी.मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हो सकते है शामिल।

रायपुर। ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के निर्देश पर राज्य में संपन्न हुए संघ के चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर दो उम्मीदवारों के मध्य चुनाव हुआ है। आज संपन्न हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ओलंपिक संघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि सुबह हुए कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here