- दिल्ली सरकार ने एक घंटा बढ़ाया दुकानें खुलने का समय
- लॉकडाउन से पहले दोपहर 12 से रात 10 तक का था समय
नई दिल्ली:- शराब के शौकीनों के लिए राहत की खबर है। अब वह रात 10 बजे तक शराब की खरीदारी कर सकेंगे। दिल्ली के आबकारी विभाग ने फैसला किया है कि अब राजधानी में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात बजे तक खुली रहेंगी। पहले इनका समय सुबह 10 बजे से रात 9.00 बजे तक था। इस तरह अब यह दुकानें एक घंटे ज्यादा खुली रहेंगी। हालांकि लॉकडाउन से पहले यह समय-सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक की थी।
माना जा रहा है कि विभाग का यह फैसला दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लिया गया है। लॉकडाउन के कारण राज्य को राजस्व की जो हानि हुई है, इस फैसले से उसमें सुधार की उम्मीद है। बता दें कि दिल्ली सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में बड़ा हिस्सा आबकारी विभाग का है। यानी कि ज्यादा राजस्व शराब की बिक्री से आता है। मालूम हो कि जब लॉकडाउन के बाद पहली बार शराब की दुकानें खुली थींं तो एक हफ्ते से भी कम समय में इन दुकानों से करीब 200 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।



