Home छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा : ट्रक के पीछे जा घुसी सूमो…. 4 की...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक के पीछे जा घुसी सूमो…. 4 की मौत, 5 घायल

530
0

महासमुन्द। जिले में रविवार सुबह तड़के 3 बजे एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें रायपुर रिफर किया गया है। बता दें कि एक वेस्ट बंगाल की नेशनल हाइवे 53 पिथौरा क्षेत्र के ग्राम टेका से गुजर रही थी, जो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार 8 लोगों में 4 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वही 5 लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें तत्काल रायपुर रिफर किया गया है। सूमो सवार सभी पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे जो एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने महाराष्ट्र जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here