Home देश रिया चक्रवर्ती के परिवार पर ईडी का शिकंजा- शौविक से 18 घंटे...

रिया चक्रवर्ती के परिवार पर ईडी का शिकंजा- शौविक से 18 घंटे तक चली पूछताछ…. सुशांत सिंह मौत मामला

531
0

मुंबई। सुशांत सिंह राजपुत मौत केस में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक ईडी को पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। अब तक उनके भारी से ईडी ने दो बार पूछताछ की है। इससे पहले शनिवार को शौविक से 2 घंटे पूछताछ की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने शौविक से भी सुशांत के साथ हुई डील, बिजनेस और अकाउंट को लेकर दर्जनों सवाल किए हैं। शौविक की बैंक स्टेटमेंट से भी ईडी को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। शौविक के बैंक स्टेटमेंट से साबित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से पैसे सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। ये पैसे कोटक बैंक से ट्रांसफर किए गए थे। आपको बता दें कि सुशांत के पिता ने बेटे के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का भी आरोप लगाया है।

इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से अब तक दो बार बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी दोबारा पूछताछ हो सकती है। ईडी ने इस मामले में अभिनेता की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और सीए रितेश शाह से भी पूछताछ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here