Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव

मुख्यमंत्री ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव

534
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोन के फैलते संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार रात आई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आई है। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी थोड़ी देर में हाथ धोते रहे और भीड़भाड़ में जाने से बचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here