Home छत्तीसगढ़ मशीन में फसकर मजदूर की अंगुलियां कटी, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

मशीन में फसकर मजदूर की अंगुलियां कटी, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

526
0

रायपुर। कंपनी में काम करने के दौरान मजदूर का मशीन में हाथ फसने से चार अंगुली कट जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं.6 ग्राम तिवरैया धरसींवा निवासी लखन लाल साहु 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का छोटा भाई दानेश्वर साहु 49 वर्ष फिल्ड आपरेट के पद पर एक्युपायर नकोड़ा कंपनी फेस-2 सिलतरा में कार्यरत है। कल दोपहर 2 बजे छोटे भाई ने कॉल करके बताया कि सुबह 8.30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान कोल इंजेक्टर मशीन में हाथ फंस जाने की वजह से 4 अंगुली कट गया है, इलाज के लिये उसे अग्रसेन हास्पिटल समता कालोनी में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक काम कराने के जुर्म में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here