Home छत्तीसगढ़ फरार सेंट्रल बैंक की शाखा प्रबंधक और व्यापारी के विरूद्ध दूसरा मामला...

फरार सेंट्रल बैंक की शाखा प्रबंधक और व्यापारी के विरूद्ध दूसरा मामला हुआ दर्ज

518
0

जगदलपुर। जिले के थाना बड़ाजी अंर्तगत शहर के एक व्यापारी मनीष जैन और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बड़ाजी ब्रांच की शाखा प्रबंधक मीनाक्षी कुमारी के विरूध्द एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, कुछ दिन पहले ही बैंक से लोन लेने के नाम पर नवीन पाणिग्रही को अपने ठगी का शिकार बनाने के बाद इन दोनों ने गांव के ही एक और युवक सोनुराम मौर्य को अपने ठगी का शिकार बनाया है।

प्रार्थी ने सोनुराम मौर्य मनीष जैन और मीनाक्षी कुमारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत के अनुसार प्रार्थी ने ईट ब्रिक्स मशीन के लिए बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया था। शाखा प्रबंधक मीनाक्षी कुमारी और मनीष जैन में अपने जाल में फंसाते हुए प्रार्थी सोनुराम को अपने ठगी का शिकार बनाया। प्रार्थी ने बताया कि ईट ब्रिक्स मशीन के जगह मनीष जैन ने उसे गोबर गैस मशीन थमा दिया और नही लेने पर बैंक प्रबंधक द्वारा कार्यवाही कराने की धमकी दी गई, जिसके बाद सोनुराम ने उस गोबर गैस मशीन को अपने पास रख लिया और उसके कुछ ही दिन बाद निरीक्षण करने पहुंचे बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि उसने चांदी के राड के नाम पर 03 लाख 60 हजार रु का बैंक से लोन लिया है, जिसे उसे चुकाना पड़ेगा। सोनुराम ने जब मनीष से इस बारे में पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा, सोनूराम को तब अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। मनीष जैन और शाखा प्रबंधक मीनाक्षी कुमारी ने लोन के पैसे का बंदरबांट कर लिया जिसके बाद उसने बड़ाजी थाना में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

थाना बड़ाजी के टीआई विकास चंद्र राय ने बताया कि व्यापारी मनीष जैन और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक के विरूध्द थाने में धोखाधड़ी का यह दूसरा मामला है। पुलिस दूसरे मामले में भी छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पहले मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद लगातार पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि व्यापारी मनीष जैन और शाखा प्रबंधक शहर और गांव के कई लोगों को लोन के नाम पर बेवकूफ बनाकर लाखों रुपए ठगी कर लिए हैं, और अब उनका भंडाफोड़ हुआ तो उसके बाद से दोनो फरार चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनो आरोपी के तलाश में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here