Home छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी के बीच लगभग 4416 टन सामान रायपुर, दुर्ग स्टेशनों से...

कोरोना महामारी के बीच लगभग 4416 टन सामान रायपुर, दुर्ग स्टेशनों से देश के अन्य भागों में भेजा गया

534
0
कोरोना महामारी के दौरान रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों से 24 मार्च से 6 अगस्त तक लगभग 4416 टन की सामग्री देश के अन्य भागों में भेजा गया है, इससे रायपुर रेल मंडल को लगभग एक करोड़ एक लाख 24 हजार 230 राजस्व का प्राप्त हुआ। पार्सल में प्रमुख रूप से सब्जियां, फल, मेडिकल इ'िपमेंट, दवाईयां एवं कुछ मसाले आदि भेजा गया।

रायपुर रेल मंडल ने पार्सल ट्रेनों से लॉकडाउन में 01 करोड़ से अधिक राजस्व अर्जन किया

रायपुर। कोरोना महामारी के दौरान रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों से 24 मार्च से 6 अगस्त तक लगभग 4416 टन की सामग्री देश के अन्य भागों में भेजा गया है, इससे रायपुर रेल मंडल को  लगभग एक करोड़ एक लाख 24 हजार 230 राजस्व  का प्राप्त हुआ। पार्सल में प्रमुख रूप से सब्जियां, फल, मेडिकल इक्विपमेंट, दवाईयां एवं कुछ मसाले आदि भेजा गया।   रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोरोन वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल, आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रायपुर स्टेशनों से  होते हुए देश के अन्य  क्षेत्रों में कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

इतवारी, टाटानगर, मुंबई, शालीमार, पोरबंदर, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर पार्सल के माध्यम से सामग्री भिजवाई जा रही हैं । पार्सल ट्रैन के परिचालन से आवश्यक सामग्री भेजने वालों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो रही है। इस सुविधा के लिए अधिक से अधिक लोग आवश्यक सामग्री की बुकिंग के लिए आ रहे हैं।  रेल प्रशासन सामग्री भेजने वाले व्यापारियों संबंधित फर्मों को सूचित किया है कि पार्सल ट्रेनों के द्वारा भेजी जाने वाली सामग्रियों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है एवं यदि कोई पार्टी, उपभोक्ता, संस्थान 100 टन से अधिक पार्सल भेजना चाहते हैं तो उन्हें विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही बांग्लादेश भी पार्सल भिजवाने की सुविधा भी रायपुर रेल मंडल में उपलब्ध है। आवश्यक सामग्री की अग्रिम बुकिंग हेतु मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पार्सल रायपुर रेल मंडल से फोन पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं । मुख्य पार्सल सुपरवाइजर रायपुर 9752877967 एवं मुख्य पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग से 9109112682 पर बात कर सामग्री बुकिंग करा सकते हैं एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here