Home छत्तीसगढ़ शासकीय कार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर ,1 की मौत ,3...

शासकीय कार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर ,1 की मौत ,3 की हालत गंभीर

532
0

जांजगीर-चांपा। शासकीय कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है. हादसे में 1 युवक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. वही 3 लोग गंभीर बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरताल गांव में सोमवार देर रात करीबन 3:00 बजे किसी अज्ञात बड़ी वाहन के द्वारा एनएच-49 सरकारी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. कार में सवार 4 लोगों में से 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार 3 अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से चोटे आई है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार चालक की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें उपचार हेतु सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. इस घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अकलतरा पुलिस कर्मियों के द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उक्त मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here