नईदिल्ली। मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शायर ने मंगलवार को ट्विटर अकाउंट पर कुछ देर पहले खुद इसकी जानकारी दी। 70 वर्षीय शायर ने कहा,कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजि़टिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।
गौरतलब है कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं, साथ ही वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए हैं। राहत की उम्र 70 साल है, ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि राहत इंदौरी मशहूर शायर होने के साथ ही अच्छे लिरिक्स राइटर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी कई मशहूर गाने लिखे हैं। डॉ. राहत की उम्र 70 साल है। वे सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का असर काफी तेजी से फैल रहा है। इंदौर भी शुरुआत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। बीते दिनों ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आए थे, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।



