रायपुर। रायपुर के एम्स में कोरोना मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद 65 साल के बुजुर्ग को 7 अगस्त को एम्स मे एडमिट किया गया था। इससे पहले बुजुर्ग का मानसिक रोग का मनोचिकित्सक के पास इलाज चल रहा था । इस घटना से हॉस्पिटल में भर्ती अन्य कोरोना मरीजों में घबराहट फैल गयी थी जिसे बाद में नियंत्रित किया गया । बुजुर्ग का शव मरचुरी में रखा गया है।



