Home छत्तीसगढ़ पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर वृद्ध के खाते से ऑनलाइन...

पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर वृद्ध के खाते से ऑनलाइन उड़ाये 1 लाख 35 हजार रूपये 

468
0

रायपुर। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी रायपुर में एक और नया मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पेटीएम केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक वृद्ध के खाते से 1 लाख 35 हजार 851 रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अश्वनी नगर रायपुर निवासी राजकुमार अग्रवाल (71 वर्ष) को 23 जुलाई को एक मोबाइल नंबर 96411-78511 से फोन आया था। फोन धारक ने अपने आप को पेटीएम का कर्मचारी होना बताया और राजकुमार को उनका पेटीएम केवाईसी समाप्त होने की जानकारी देते हुए फिर से अपडेट कराने की बात कही। इसके लिए आरोपी मोबाईल धारक ने प्राथर््ी को अपने खाते से पेटीएम वायलट से 7 रुपए रिचार्ज करने की बात कही।

जिस पर पीडि़त राजकुमार ने अपने एसबीआई के खाते से 7 रुपए ट्रांसफर किया। लेकिन इसके बाद आरोपी का फिर प्रार्थी को फोन आया और कहा कि पैसे ट्रांसफर नहीं हुए है वे दूसरे बैंक के पेटीएम वायलट से ट्रांसफर करें। इसके लिए आरोपी ने प्रार्थी को एक लिंक भी भेजा जिसे डाउनलोड करने के लिए प्रार्थी को कहा। इसके बाद प्रार्थी ने अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाते से दोबारा 7 रुपए ट्रांसफर किये। इसके थोड़ी देर बाद प्रार्थी के एसबीआई और आईसीआईसीआई के खाते से 1 लाख 35 हजार रूपये आरोपी द्वारा आहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर प्रार्थी ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात मोबाईल धारक आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here