रायपुर। ऑनलाईन मोबाईल मंगवाने के चक्कर में युवक 1 लाख 58 हजार 973 रुपये के ठगी का शिकार हो गया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडीनगर सेक्टर-2 निवासी प्रथम जैन 19 वर्ष पिता यशवंत जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अली बाबा डट कम की साईड मे जाकर स्टेनलोय वल्र्ड लिमिटेड कम्पनी से दो एप्पल कम्पनी का मोबाईल खरीदने के लिये ऑन लाईन ऑडर किया था, जिसमे अज्ञात मोबाईल नबंर 66956801480 , 19084857337 एंव मोबाईल नबंर 919108383744 के द्धारा मेरे द्धारा किये गये आर्डर मोबाईल के डिलवरी एंव जी एस टी चार्ज एंव कस्टम चार्ज के नाम पर राजिस्ट्रर खाता क्रमाक 842810110006519 मे ऑन लाईन कुल 1,58,973 रूपये जमा करवाने के बाद मोबाईल नहीं भेजा। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने 28 जनवरी को अली बाबा डॉटकाम एप्पल कम्पनी का मोबाईल खरीदने के लिये मोबाईल नबंर 9589143377 से मैसेज आया आने पर मोबाईल नबंर 66956801480 था ।
मोबाईल फोन धारक द्वारा उक्त मोबाईल नबंर में वाट्सप से बातचीत करने लगा मुझे दो एप्पल कम्पनी का मोबाईल का रेट 64173/- रूपये बताया गया। जिसके बाद पीडि़त ने कंपनी के राजिस्ट्रर खाता क्रमाक 842810110006519 में 29 जनवरी को अपने दोस्त रोहन पंडित के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोरबा के खाता क्रमाक 20246284685 से फ ोन पे के माध्यम से 64 हजार 173 रूपये ऑन लाईन भेजा गया उसके बाद मोबाईल नबंर 66956801480 के अज्ञात धारक के द्धारा मुझे बोला गया की आगे का प्रोसेस मेरे पार्टनर देखेंगे और आपको मैसेज करेंगें।
उसके बाद 29 जनवरी मोबाईल नबंर 19084857337से वाट्सप मैसेज आया कि आपका पेंमेंट कन्फ र्म हो गया है आपको ऑडर किया गया मोबाईल भेजा जा रहा है। फिर से वाट्सप मैसेज आया की पकिस्तान का कस्टम चार्ज 50,000/- रूपये लगना है। खाता क्रमाक 842810110006519 मे पेमेंट करने बोलने पर 19084857337 के धारक द्धारा मुझे वाटसप मैसेज आया कि मोबाईल नबंर 919108383744 का व्यक्ति आपके पार्सल को लेकर आने की बात कहकर ,कस्टम पेमेंट करने की बात कहकर एच डी एफ सी बैंक शाखा जय स्तम्भ चौक रायपुर के खाता क्रमाक 50100333206471 से पेटीएम के माध्यम से कस्टम चार्ज 50,000/- रूपये को ऑन लाईन पेमेंट फिर किया। 01 फरवरी को मोबाईल नबंर 19084857337से वाट्सप मैसेज आया की आपको जी एस टी का 44800/- रूपये पेमेंट करना है एंव मोबाईल नबंर 919108383744 से फोन आया की आपको जी एस टी पेमेंट करना अनिवार्य है तब मै पुन: अपने एच डी एफ सी बैंक जय स्तम्भ चौक के खाता से खाता क्रमाक 842810110006519 मे 44800/- रूपये का पेमेंट कर दिया। इस तरह से युवक ने ऑनलाईन मोबाईल मंगाने के चक्कर में लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गया।



