Home छत्तीसगढ़ तीन मासूमो को उफनती नदी में फेंक पिता ने ले ली समाधि

तीन मासूमो को उफनती नदी में फेंक पिता ने ले ली समाधि

549
0

रायपुर/रायगढ़। मांड नदी में तीन बच्चों को लेकर कूदे पिता के मामले में रायगढ़ पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ लगातार चारों की खोज में जुटी हुई है। एसपी रायगढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पत्नी से युवक का झगड़ा हुआ था। खरसिया थाना अंतर्गत एक व्यक्ति सुबह 5 बजे एडु पुल से अपने तीन बच्चों को लेकर नदी में कूद गया। एक बच्चा 8 साल, दूसरा 4 साल और तीसरा 8 माह का था। पानी में कूदे व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह ग्राम बर्रा से एडु सामाजिक कार्यक्रम में आया हुआ था। घटना के वक्त पत्नी उसके पीछे-पीछे आ रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here