Home छत्तीसगढ़ कोरोना: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 8 मौतें, 576 नये मरीज...

कोरोना: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 8 मौतें, 576 नये मरीज मिले

537
0
file photo
  • प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 15621 पहुंची
  • अब तक 10235 मरीज हो चुके है स्वस्थ
  • सक्रिय मरीजों की संख्या 5244

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 8 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या 142 पहुंच गई है, वहीं इस दौरान 576 नये संक्रमितों की पहचान भी की गई है, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा भी 15621 पहुंच गया है, हालांकि इनमें 10235 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके है। जबकि वर्तमान में 5244 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 419708 कोरोना संभावित लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 15771 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन मरीजों में अब तक 10235 मरीजों को ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है, जबकि बीती रात 08 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आकड़ा 142 पहुंच गया है।  प्रदेश मेें जिस तेजी के साथ नये संक्रमित मरीजमिल रहे है उसी तेजी के साथ संक्रमित होकर भर्ती हुए मरीज स्वस्थ हो भी हो रहे है। बीते दिन भी 189 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 5244 है, जिनका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here