Home छत्तीसगढ़ बंद ट्रेलर को चालू करने के दौरान चालक आया चक्के के नीचे,...

बंद ट्रेलर को चालू करने के दौरान चालक आया चक्के के नीचे, मौत…. जांच में के बाद मामला दर्ज

498
0
file photo

रायपुर। रास्तें में बंद टे्रलर को ड्राईवर नीचे उतरकर सेल्फ मारकर चालू करते समय ट्रक अचानक चालू हो जाने से चालक ट्रक के नीचे दब गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहा उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी को अनुसार सदा सिंह पिता गुरमुख सिंह आयु 35 वर्ष निवासी खुर्शीपार जिला दुर्ग अपनी ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सी 9101 में माल लोड़ करके तिरुपति स्टीट धर्मकांटा हीरापुर में कांटा कराने जा रहा था तभी ट्रेलर अचानक बंद हो जाने पर मृतक ट्रक के सामने बोनट खोलकर सैल्फ मारकर गाड़ी चालू कर रहा था,अचानक ट्रेलर चालू होकर आगे बढ़ जाने की वजह से मृृतक उसके चक्के के नीचे दब जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया।

इलाज के लिये उसे एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो जाने पर पुलिस धारा 279,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई थी।  पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों व गवाहों से मृतक की पहचान करने के बाद घटना स्थल पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज घटना स्थल का निरक्षण करने व पीएम रिपोर्ट के जांच के बाद मृतक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन चालू करने की वजह से वह गाड़ी के नीचे दब जाने की वजह से उसकी मौत होने की जानकारी सामने आने पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here