Home छत्तीसगढ़ जामा मस्जिद भिलाई सेक्टर-6 में फहराया तिरंगा

जामा मस्जिद भिलाई सेक्टर-6 में फहराया तिरंगा

953
0

भिलाई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह मुस्लिम कम्यूनिटी हॉल एवं जामा मस्जिद सेक्टर 6 भिलाई के सामने हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद के इमाम इक़बाल अंजुम ने सुबह 06:30 बजे तिरंग झंडा फहराया। इस मौके पर नमाजियों और कमेटी मेंबरान के अलावा आस पड़ोस के लोग भी शामिल रहे। सभी को मिठाई बांटी गई। झंडा फहराने के बाद इमाम इक़बाल अंजुम के अलावा मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जमील अहमद और हाफ़िज़ मंज़र ने भी जश्ने आज़ादी पर देशभक्ति से भरे अपने भावना पूर्ण विचार रखे। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मिर्ज़ा अशरफ बेग यहां पिछले कई सालों से झंडा फहराने की तैयारी खुद अपने हाथो से करते हैं। जश्ने आज़ादी के प्रोग्राम में मुख्य रूप से कमेटी के आसिम बेग,अब्दुल हाफ़िज़,आतिफ अली शाहिद मास्टर,नसीम,हैदर,मुकीत खान,तज्जु,शमशेर खान,अनवर और साहिल आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here