Home देश चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया

543
0

नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। लवासा चुनाव आयोग का अगला प्रमुख बनने की कतार में थे। लवासा ने राष्ट्रपति भवन को अपना इस्तीफा भेज दिया तथा 31 अगस्त को उन्हें कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय में फिलीपीन स्थित एडीबी में पद ग्रहण करेंगे। मालूम हो लवासा कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले दूसरे चुनाव आयुक्त बन गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here