Home छत्तीसगढ़ अमित जोगी 23 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे

अमित जोगी 23 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे

489
0

प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती की मांग करेंगे शासन से

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती की मांग को लेकर 23 अगस्त को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अमित जोगी ने आज ट्वीट कर भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे वे कटोरा तालाब रायपुर स्थित सागौन (अनुग्रह) बंगले में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने इस आंदोलन के लिए प्रदेश की जनता व समर्थकों से सहयोग की कामना की है।  ज्ञात हो कि कोरोना कॉल में प्रदेश के बड़ी तादात में लोग बेरोजगार हो गए है जो अपना जीवन यापन चलाने के लिए रोजगार की तलाश हेतु भटक रहे है, वहीं प्रदेश में कई विभागों में बड़ी संख्या में पद भी रिक्त पड़े है, जहां भर्ती किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा बड़ी संख्या में विगत कई वर्षों से संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है, जिन्हें नियमित करने की मांग भी श्री जोगी इस आंदोलन के जरिए करेंगे। 000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here