Home देश अवमानना केस में अन्य पीठ सुने सजा पर दलीलें : प्रशांत भूषण

अवमानना केस में अन्य पीठ सुने सजा पर दलीलें : प्रशांत भूषण

495
0

नईदिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीमकोर्ट में उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में सजा सुनाने को लेकर होने वाली सुनवाई टालने की मांग की। वहीं सुप्रीमकोर्ट ने भूषण से कहा, ‘हम आपको विश्वास दिला सकते हैं कि जब तक आपकी पुनर्विचार याचिका पर फैसला नहीं होता, सजा संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में सजा पर दलीलें अन्य पीठ को सुननी चाहिए। इस पर कोर्ट ने कहा,’ आप (भूषण) हमसे अनुचित काम करने को कह रहे हैं कि सजा पर दलीलें किसी अन्य पीठ को सुननी चाहिए। इसके बाद शीर्ष न्यायालय ने सजा तय करने पर अन्य पीठ द्वारा सुनवाई की भूषण की मांग अस्वीकार की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here