Home छत्तीसगढ़ छठघाट के पेड़ पर फांसी लटकी मिली युवक की लाश… जांच में...

छठघाट के पेड़ पर फांसी लटकी मिली युवक की लाश… जांच में जुटी सरकंडा पुलिस

548
0

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के छठघाट में एक अज्ञात युवक की पेड़ पर फांसी लटकी लाश मिली है, सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के छठ घाट पास एक पेड़ पर अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 25 26 साल फांसी पर लटका मिला है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पॉकेट में पैन कार्ड मिला है, जिसमें रामकुमार यादव पिता तुम नाथ यादव लिखा है, मृतक के बारे में पुलिस ने आसपास पतासाजी की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही मिली, बहरहाल पुलिस मृतक की शिनाख्ती में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here